Home / लाइफस्टाइल / पानी की बूंद बूंद को तरस रहे किशोरपुरा निवासी:जिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

पानी की बूंद बूंद को तरस रहे किशोरपुरा निवासी:जिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

आगरा: गुरुवार 2 अप्रैल 2026

किशोरपुरा, नगला गोकुल चन्द, गली नं. 8 के समस्त निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। नागरिकों का आरोप है कि लगभग सवा साल से समस्त अधिकारी, राजनेता, आई.जी.आर. एस. व मुख्यमंत्री पोर्टल व अन्य से पानी के इन्टर कनेक्शन के लिये आई.जी.आर.एस. एवं जलकल विभाग के शिकायत पोर्टल पर शिकायत की है।

लेकिन इसके उपरान्त भी जल कल विभाग की हठ-धर्मिता के कारण लगभग 50 परिवार पानी की एक-एक बूँद को तरस रहे हैं, सभी लोगों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तक का जलकर के बिल का भुगतान जलकल विभाग को कर दिया गया हैं, इसके बावजूद भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

पानी के अभाव में एक बुर्जुग हेतराम बघेल दूर से पानी लाते समय बी. पी. हाई होने के कारण दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी, फिर भी जलकल विभाग की नींद नहीं टूटी है।

महाप्रबन्धक ए. के. राजपूत, अधिशासी अभियन्ता पुष्पेन्द्र, एवं अवर अभियन्ता आलम खाँ ने हमारी समस्या को देखते हुए भी अपनी आँखे बन्द कर रखी है, और समस्या को दरकिनार कर दिया है। गर्मी के कारण हम सभी निवासीगण, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी एवं हमारे जानवर बहुत परेशान है। शीघ्र ही हमारी समस्या का समाधान किया जाय जिससे हमारा जीवन यापन सुलभ हो।

ज्ञापन देने वालों में नरेन्द्र, हरिओम, राहुल, हरी बाबू, प्राची, अंजली, लक्ष्मी, दीपिका राठौर, कमलेश, बबिता, पलक, विनोद, अमर, लव परिहार, शिवानी शर्मा, शीला, कमलेश, कान्हा, तनिष, पूनम, वंशिका, कपिल, यशोदा, शैलेन्द्र शर्मा, धनेन्द्र प्रसाद नीरज, सागर, ममता, स्नेहा, पंकज, सीमा रानी, प्रेमलता, गंगासरन, भगवान दास, मदन लाल, शिवम कुमार, जोगेन्द्र, जगदीश प्रसाद, सनी कुमार, मंजू देवी, किशनलाल, महेश आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट- राज कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *