1100 दीपों से जगमगाया सेंट जॉन्स कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर
आगरा: गुरुवार 19 मार्च 2026
भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर सेन्ट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर पर गुरुवार सायं भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में सनातन धर्म की गरिमा, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ 1100 दीपों के प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा चौराहा दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। दीपों की इस श्रृंखला ने भारतीय संस्कृति के “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के संदेश को साकार किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात हनुमान जी की आरती संरक्षक आर एस गुप्ता, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और नितेश अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल एक तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना का नवोदय है। सनातन धर्म विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों का संचार करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे और उपाध्यक्ष नवीन गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक विकास वर्मा एवं नीलम वर्मा, राजेश बंसल एवं सपना बंसल, मुकुल बंसल एवं मनीषा बंसल तथा दीपक भार्गव एवं भावना भार्गव ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन एवं महिला सहभागिता प्रमुख रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, अंजू, सुदेश अग्रवाल , चिराग अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अंबा प्रसाद, मनीष अग्रवाल, ज्योति मोहन जिंदल, राकेश अग्रवाल, सुनील बंसल, मोहित अग्रवाल, आदि ने सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
न्यूज़ डेस्क







