आगरा: बुधवार 17 जून 2026
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज आगरा के विभिन्न स्थानों पर कॉम्प्लेक्स हार्ट डिसीस एवं कैंसर उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर डायरेक्टर डॉ. राशि अग्रवाल तथा सी.टी.वी.एस. विभाग के डायरेक्टर डॉ. नीरव बंसल की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर डायरेक्टर डॉ. राशि अग्रवाल ने कहा कि कैंसर के सफल उपचार की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी इसकी समय पर पहचान है, जिससे मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं और उनके स्वस्थ होने की संभावना बढ़ती है। बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानना और बचाव संबंधी उपाय अपनाना जीवन रक्षा और जीवन की गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाता है।
इन ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य शरीर में गांठ, उल्टी में खून आना, पेशाब में खून आना, निगलने में कठिनाई, अचानक वजन कम होना तथा अन्य गंभीर लक्षणों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। नई ऑन्कोलॉजी ओपीडी में सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, उपचार योजना और फॉलो-अप देखभाल सहित कैंसर उपचार की व्यापक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिन्हें अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी तकनीकों का समर्थन प्राप्त होगा।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के सी.टी.वी.एस विभाग के डायरेक्टर डॉ. नीरव बंसल, ने कहा कि कार्डियक साइंसेज के क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुई प्रगति ने हार्ट डिसीस के उपचार में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी जैसी तकनीकों ने मरीजों को तेज रिकवरी, कम रक्तस्राव, हॉस्पिटल में कम समय तक रहने और सर्जरी के बाद बेहतर जीवन गुणवत्ता का लाभ प्रदान किया है। लोगों को सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज महसूस होना, चलने पर अत्यधिक थकान जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार न मिलने पर ये समस्याएं हृदय के बढ़ने, गंभीर सांस की तकलीफ और अंततः हार्ट फेलियर का कारण बन सकती हैं।
इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य आगरा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को सर्वोत्तम हृदय उपचार विकल्प उपलब्ध कराना है।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली विश्वस्तरीय हृदय एवं कैंसर उपचार सेवाओं की पहुंच को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नवीनतम तकनीकों एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
डॉ. राशि अग्रवाल प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को चेस्ट क्लिनिक, सिविल लाइंस, आगरा में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा लीलावती हॉस्पिटल, आगरा में दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। वहीं, डॉ. नीरव बंसल प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को 12:00 बजे से 03:00 तक चेस्ट क्लिनिक, सिविल लाइंस, आगरा में मरीजों की प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
विशेष संवाददाता










