Home / लाइफस्टाइल / यमुना शुद्धिकरण जनचेतना महाअभियानश्री कृष्ण कालिंदी यमुना जी का प्राकट्योत्सव, दीप दान एवं महाआरती

यमुना शुद्धिकरण जनचेतना महाअभियानश्री कृष्ण कालिंदी यमुना जी का प्राकट्योत्सव, दीप दान एवं महाआरती

आगरा: बुधवार 25 मार्च 2026

यमुना आरती स्थल, हाथीघाट, आगरा पर गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में यमुना शुद्धिकरण जनचेतना महाअभियान के तहत यमुना जी का प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में यमुना जी की महाआरती, दीप दान एवं दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के संयोजक/संस्थाध्यक्ष एवं यमुना सत्याग्रही पं.अश्विनी कुमार मिश्रा जी एवं टीम यमुना के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सभी की मुक्ति, वैभव, यश, सम्मान, सामन्जस्यता हेतु आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ धीरज मोहन सिंघल रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक श्री मुकेश शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। इनके द्वारा संस्था के विगत 4 दशकों से यमुना जी को निर्मल एवं अविरल बनाने के उद्देश्य से समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में यमुना जी के निर्मल, स्वच्छ एवं अविरल बनाने के विषय पर समाजसेवी शंभूनाथचौबे, श्रीमती वीना लवानिया, राजकुमार गुप्ता, मधुकर चतुर्वेदी, नितेश शिवहरे, संजीव चौबे ने अपने विचार व्यक्त किया। पंडित अश्विनी कुमार मिश्र (यमुना सत्याग्रही) ने संस्था द्वारा यमुना पर अब तक हुए प्रयास और संघर्ष पर प्रकाश डाला एवं यमुना की निर्मलता, शुद्धता, अविरलता और स्वतंत्रता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने अपना समर्थन संस्था को देने का वादा किया।डॉ धीरज मोहन सिंघल ने कहा कि आने वाले समय में हर महीने कार्यक्रम रखा जाएगा साथ ही राज और समाज को जोड कर जनजागृति के द्वारा यमुना जी को निर्मल एवं स्वच्छ बनाया जाएगा।

संस्था के व्यवस्था प्रमुख सुधीर पचौरी ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों और यमुना भक्तों को धन्यवाद दिया।विशाल कुमार के निर्देशन में स्काउट गाइड के बच्चों ने पिरामिड बना कर देशभक्ति की प्रस्तुति दी, स्काउट गाइड की तरफ से आयुषी मिश्रा एवं आर्या मिश्रा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में समाजसेवी मंत्री क्षेत्र श्री गांधी आश्रम शंभू नाथ चौबे, श्री यमुना आरती की मुख्य यजमान श्रीमती वीना लवानिया (मुख्य समाजसेविका) रही और साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को बैग वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता (महानगर अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मंत्री क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम शंभू नाथ चौबे, नवीन गौतम ( महानगर उपाध्यक्ष), नितेश शिवहरे (महानगर महामंत्री), मधुकर चतुर्वेदी (संपादक स्वदेश टाइम) , संजीव चतुर्वेदी, मंगल सिंह (ए डी जी सी), धीरज शर्मा, श्रीमती वीना अग्रवाल, महावीर मंगल, रवि खण्डेलवाल की उपस्थिति से कार्यक्रम सुशोभित रहा।

आयोजन में पार्षद मधु माहौर, पार्षद अनुज शर्मा, डॉ अरविन्द मिश्रा, मनीष अग्रवाल तथा शहर के अनेक आमंत्रित गणमान्य अतिथियों और यमुना भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में सुधीर पचौरी, पी के गुप्ता, गोवर्धन सुनेजा, अलका सिंह, शिप्रा अग्रवाल, तनु पचौरी, अवधेश उपाध्याय, राजेश सिंह, प्रमोद शर्मा, अजय तोमर, रमन अग्रवाल, अनुज राठी, राजू अग्रवाल, प्रमोद पाण्डेय, मुकेश पाण्डे, अनिल अग्रवाल, बंटी शर्मा, मान बहादुर, राजेश शुक्ला एवं अनेकों महिलाएं एवं समस्त यमुना भक्त उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *