Home / स्वास्थय / लंदन किड्स स्कूल में संपन्न हुई ग्रेजुएशन सेरेमनी: बच्चों के साथ उनकी मां ने भी किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

लंदन किड्स स्कूल में संपन्न हुई ग्रेजुएशन सेरेमनी: बच्चों के साथ उनकी मां ने भी किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

आगरा: रविवार 29 मार्च 2026

लंदन किड्स स्कूल, कर्मयोगी एंक्लैव में आयोजित की गई ग्रेजुएशन सेरेमनी। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने गानों पर मस्ती के साथ अपनी डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ उनकी माँ ने भी प्रतिभाग किया।

लंदन किड्स प्री स्कूल एण्ड डे केयर में किंडर गार्डन ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष वैभव जैन, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद कंचन बंसल, पवन बंसल, इन्दू विज, हिमांशी जैन तथा प्रधानाचार्य पूनम जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलन के साथ किया।

बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से अविभावकों को हतप्रभ कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कंचल बंसल ने बच्चों को जीवन की पहली उपलब्धि पर बधाई देते हुए बच्चों की वि‌द्या का आरंभ संस्कारों से करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन मे स्कूल की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। अंत मे प्रधानाचार्य पूनम जैन ने सभी अतिथियों तथा अविभावकों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- राज कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *