Home / स्वास्थय / हरियाली से होगी खुशहाली, विश्व पर्यावरण दिवस पर चला पौधारोपण अभियान: विश्व पर्यावरण दिवस पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति ने किया पौधारोपण

हरियाली से होगी खुशहाली, विश्व पर्यावरण दिवस पर चला पौधारोपण अभियान: विश्व पर्यावरण दिवस पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति ने किया पौधारोपण

हरित भविष्य की ओर बढ़ा कदम, आवास विकास कॉलोनी में हुआ पौधारोपण

आगरा: रविवार 7 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति द्वारा छाया नेचुरोपैथी सेंटर पश्चिम पुरी पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छाया नेचुरोपैथी सेंटर पश्चिम पुरी के निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे सरल, प्रभावी और स्थायी उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है।

वहीं फाउंडेशन के राजेश मंगल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। ये न केवल शुद्ध वायु और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भूजल स्तर को संरक्षित करने तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।पौधारोपण अभियान के अंतर्गत छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।इस अवसर पर फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर ब्रजेश शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, राजेश मंगल, मोहित जैन, डॉ. राम नरेश शर्मा, श्रुति जैन, आंशिक शर्मा सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *