पीएसी बैंड ने दी मनोहारी प्रस्तुति
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ: मंगलवार 27 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ परिसर में गरिमामयी एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय द्वारा बड़े गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा पी.ए.सी. बैंड द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी गई।

तत्पश्चात माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति के साथ अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण एवं उनके जीवनसाथी, माननीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्तिगण, उच्च न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्तागण, मुख्य स्थायी अधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता तथा अवध बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह के दौरान संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। पूरे परिसर में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।
लखनऊ ब्यूरो







