आगरा: सोमवार 9 मार्च 2026
भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत की खुशी में कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरियन सोसायटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोसायटी के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों और ढोल की थाप पर झूम उठे।
सोसायटी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए सोसायटी परिसर में विशेष रूप से थिएटर साइज की एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिससे सभी निवासी एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकें। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
उन्होंने बताया कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
सोसायटी के निवासियों ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने सभी के दिलों में गर्व और उत्साह भर दिया है और यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।
इस अवसर पर अनुज, विकल्प, मोहित गोयल, उमेश गोयल, मनीष अग्रवाल, शरद हसीजा, सिद्धार्थ मखीजा, रजत गुप्ता, विजित गुप्ता, शिल्पी गोयल, डॉली हसीजा, रानी गोयल, छवि अग्रवाल, कशिश मूर्जनी, अमन अग्रवाल, शुभम बंसल, पूजा अग्रवाल, विशाल मुल्तानी, राजीव गुप्ता, स्वाति विकल, हरीश मखीजा, पंकज बंसल, करुणा बंसल, मीना अग्रवाल, रिंकू अरोड़ा, सुभाष जैन, वैभव अग्रवाल, बिट्टू, आरती बिंदल, अनामिका अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, अंजना आदि उपस्थित रहीं।
न्यूज़ डेस्क











