Home / व्यापार / हेरिटेज ऑटो पार्क में खुला इसुजु मोटर्स इंडिया का सर्विस सेंटर, ग्राहकों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

हेरिटेज ऑटो पार्क में खुला इसुजु मोटर्स इंडिया का सर्विस सेंटर, ग्राहकों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

आगरा में अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी विश्वस्तरीय सेवा

पीएनसी इंफ्राटेक की आगामी कोल माइंस परियोजना के लिए होगी इसुज़ु वाहनों की आपूर्ति

आगरा: शुक्रवार 13 मार्च 2026

गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने स्थित हेरिटेज ऑटो पार्क में शुक्रवार को जापान की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया का अधिकृत सर्विस सेंटर विधिवत रूप से शुरू किया गया।

शुक्रवार को हुए उद्घाटन समारोह में कंपनी के जापानी डायरेक्टर सातोशी हाशिमोटो, सीईओ वेणुगोपाल तथा सर्विस ऑपरेशंस हेड पद्मनाभन उपस्थित रहे।नए सर्विस सेंटर के शुरू होने से आगरा सहित आसपास के जिलों के इसुज़ु वाहन मालिकों को अब उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस और तकनीकी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

यहां प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरणों की मदद से वाहनों की सर्विसिंग, मरम्मत, मेंटेनेंस और जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हेरिटेज ऑटो पार्क के निदेशक कन्हैया लाल गोयल और प्रभव गोयल ने कहा कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों में इसुज़ु वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अधिकृत सर्विस सेंटर की स्थापना से ग्राहकों को कंपनी के मानकों के अनुरूप विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आफ्टर सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि हेरिटेज ऑटो पार्क का प्रयास है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवा मिल सके।कार्यक्रम के दौरान आशीष शर्मा को नई इसुजु एस कैब जेड पिकअप की चाबी सौंपकर वाहन की औपचारिक डिलीवरी भी दी गई। यह क्षेत्र में इसुज़ु की मजबूत और भरोसेमंद पिकअप वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

समारोह के दौरान हेरिटेज ऑटो पार्क और पीएनसी इंफ्राटेक ग्रुप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस समझौते के तहत पीएनसी इंफ्राटेक की आगामी कोल माइंस परियोजना के लिए इसुज़ु वाहनों की आपूर्ति की जाएगी। यह समझौता इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक परियोजनाओं में इसुज़ु वाहनों की उपयोगिता और भरोसेमंद प्रदर्शन को दर्शाता है।

कंपनी के जापानी डायरेक्टर सतोशी हाशिमोटो ने हेरिटेज ऑटो पार्क द्वारा क्षेत्र में मजबूत सर्विस नेटवर्क विकसित करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।कार्यक्रम की व्यवस्थाएं लवीश कुलश्रेष्ठ और विकास वेदी ने संभाली।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *