Home / स्पोर्ट्स / पत्रकारों के लिए विश्व विख्यात जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा का विशेष शो आरक्षित

पत्रकारों के लिए विश्व विख्यात जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा का विशेष शो आरक्षित

आगरा: रविवार 3 मई 2026

सूरसदन प्रेक्षागृह में 25 अप्रैल से विश्व विख्यात जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा का शो चल रहा है। 8 मई 2026 दिन शुक्रवार को ओपी शर्मा द्वारा ताज प्रेस क्लब के सभी सदस्यो और उनके परिजनों के लिए पत्रकारों के आग्रह पर एक विशेष शो आयोजित किया जा रहा है। इस शो में जादूगर द्वारा कुछ आमंत्रित दर्शक अलग से भी होंगे।

शो देखने के इच्छुक सभी पत्रकारों से अनुरोध है कि सभी 8 मई 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे सूरसदन पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण कर लें।

अपने परिजनों की संख्या सहित अपनी स्वीकृति बुधवार 6 मई तक मनोज मिश्रा, अध्यक्ष ताज प्रेस क्लब के मो.न. 8534038385 पर अवश्य भेज दें, जिससे आपके लिए स्थान आरक्षित किया जा सके। अंतिम समय में प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा। यह शो शाम 6.30 बजे तक चलेगा।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *