Home / व्यापार / कार्गो स्टाइल बैगी पेंट ट्रेंड में, बूटकट की बढ़ी डिमांड: विन्टर कलेक्शन फेयर 2026

कार्गो स्टाइल बैगी पेंट ट्रेंड में, बूटकट की बढ़ी डिमांड: विन्टर कलेक्शन फेयर 2026

विन्टर कलेक्शन फेयर में फैशन के साथ भारतीय कला और संस्कृति के बिखरे रंग

बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों के लेटेस्ट फैशन की रही धूम

आगरा: बुधवार 22 जुलाई 2026

रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2026 का हुआ शुभारम्भ, 22 जुलाई को होगा समापनआगरा। फैशन के पहिए की सुईं अब मल्टी पॉकेट वाली कार्गो स्टाइल बैगी पेंट की तरफ इशारा कर रही है।

लिनिन कपड़े में डिमाड के साथ ट्रैवलिंग पेंट (बैगी पेंट) युवाओं की पसंद की लिस्ट में सबसे ऊपर स्थान बनाए हुए है। वहीं 100 ग्राम से भी कम वजन वाली प्लफी जैकेट (लाइट वेट फैदर से बनी) बच्चों और महिलाओं के साथ सभी की पसंद बनकर उभर रही है।

संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मैरिएट में आयोजित आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2026 में लेटेस्ट फैशन के साथ परिधानों में भारतीय कला और संस्कृति की भी झलक देखने को मिली।

फेयर का शुभारम्भ समाजसेवी शम्भूनाथ चौबे मंत्री क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम आगरा व एसोसिएसन के संरक्षक डीके भसीन ने श्रीगमेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस वर्ष सर्दियों में क्या खास रहने वाला है, इसका ट्रैलर आज फेयर में नजर आया। जहां परिधानों के 200 ब्रांडों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 से मैन्यूफैक्चरर की स्टॉलें थीं।

फेयर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए परिधानों के नए रंग और रेंज बिखरी थी। फैशन के नए रंगों के साथ भारतीय कला और संस्कृति भी नजर आ रही थी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मेहता, सचिव चौ. गौरव जैन, कोषाध्यक्ष धीरज जैन ने बताया कि हल्के होने के कारण इस वर्ष सर्दियों में प्लफी जैकेट की धूम रहेगी। चौड़ी मोहरी वाले वूटकट जीन्स भी ट्रेंड में हैं। वहीं पार्टी वेयर परिधानों में पुरुषों में इंडो वैस्टर्न शर्ग का क्रेज अधिक है। जो सर्दियों के साथ गर्मियों में भी सहज रहता है।

कार्गो स्टाइल बैगी पेंट ट्रेंड में, बूटकट की बढ़ी डिमांड

पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी सीजन में किस तरह के रंग और डिजायन चलेंगे, इसका लाभ व्यापारियों (रीटेल) को फेयर के माध्यम से मिलेगा। फेयर प्रतिवर्ष नए आयामों के साथ सफलता की सीढ़िया चढ़ रहा है। युद्ध परिस्थिति ने 25 फीसदी बढ़ा दी कपड़ों की कीमतआगरा।

एसोसिएशन के सचिव गौरव जैन ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र का असर परिदानों की कीमत पर भी पड़ा है। जो कपड़ा पहले 100 रुपए का था आज उसकी कीमत बढ़कर 125-130 तक पहुंच गई है। वजह कोरिया, जापान, चाइना, ताइबान और अमेरिका से पर्याप्त कपड़ा आयात नहीं हो पा रहा है। जो कपड़ा आयात किया जा रहा है, उस पर टैक्स बढ़ने से कीमत बढ़ गई है। इसलिए भारतीय फैब्रिक का चलन बढ़ने के साथ इसकी मांग बी बढ़ रही है।

पहले दिन 100 से अधिक व्यापारियों ने किया विजिट

तीन दिवसीय दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2026 में देश के विभिन्न शहरों (आगरा, बैंगलोर, पंजाब, दिल्ली, इंदौर, जबलपुर, लुधियाना, मुम्बई, कलकत्ता, गुजरात) के मैन्यूफैक्चरर द्वारा 100 स्टॉलें लगाई गईं। वहीं पहले दिन आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, ग्वालियर, मथुरा, धौलपुर, एटा सहित लगभग 100 से अधिक व्यापारियों ने आर्डर बुक किए। आयोजकों का अनुमान है कि तीन दिन में प्रदर्शनी में करोड़ का व्यापार होने की सम्भावना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अनिल कुकरेजा, उदित खंडेलवाल, दीपक पिपलानी, अंकित कपूर, रवि आसवानी, ऋषभ गुप्ता, अमित जैन, लक्ष्मण, बिट्टू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *