Home / स्पोर्ट्स / कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने दो पदक जीतकर रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने दो पदक जीतकर रचा इतिहास

ग्लासगो: शनिवार 1 अगस्त 2026

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा जो पिछले एक साल में फिटनेस की समस्या से काफी जूझते हुए दिखाई दिए उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में फिर से अपना वही पुराना कमाल दिखाने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 👍नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता,

जबकि यशवीर सिंह ने अपने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का 9वां दिन काफी शानदार रहा जिसमें अब मेडल की कुल संख्या 23 पहुंच चुकी है।

यह पहली बार है जब कॉमन वेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में दो भारतीय एक साथ पोडियम पर खड़े हुए हैं। जो खिलाड़ी चोट की वजह से 2022 कॉमन वेल्थ गेम्स नहीं खेल पाया था, उसका आठ साल बाद फिर पोडियम पर लौटना बड़े गर्व की बात है।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *