Home / व्यापार / MSME मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से UPSIC चेयरमैन राकेश गर्ग की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

MSME मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से UPSIC चेयरमैन राकेश गर्ग की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

लखनऊ: 4 जून 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री एवं MSME मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह चौधरी से आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (UPSIC) के चेयरमैन (दर्जा राज्यमंत्री) एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राकेश गर्ग ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान माननीय MSME मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर को देश में नंबर-1 बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में MSME इकाइयों को सशक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और नई नीतियों से उद्यमियों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

UPSIC के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री राकेश गर्ग ने इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं विस्तार पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि UPSIC के माध्यम से लघु उद्योगों को प्लॉट, कॉमन फैसिलिटी सेंटर और मार्केटिंग सपोर्ट देकर गति दी जा रही है।

श्री गर्ग ने विश्वास जताया कि माननीय मंत्री जी के कुशल नेतृत्व और विजन से प्रदेश का MSME सेक्टर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि दोनों मंत्रियों की सकारात्मक मुलाकात आगरा जनपद सहित उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और विस्तार आपको गति प्रदान करेगी।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *