Home / लाइफस्टाइल / ग्रीन गैस लिमिटेड की मनमानी: उपभोक्ता का मानसिक उत्पीड़न, उपभोक्ता फोरम में जाने को विवश

ग्रीन गैस लिमिटेड की मनमानी: उपभोक्ता का मानसिक उत्पीड़न, उपभोक्ता फोरम में जाने को विवश

आगरा: मंगलवार 28 अप्रैल 2026

आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा, मकान नंबर 357, सेक्टर 16 निवासी आर एस सेंगर द्वारा ग्रीन गैस लिमिटेड पर आरोप लगाया गया है कि 9 वर्ष पूर्व सन् 2017 में ग्रीन गैस लिमिटेड को 1300/- रु. का चेक देकर गैस कनेक्शन बुक कराया, कंपनी द्वारा मकान में मीटर सहित पूरी फिटिंग कर दी, लेकिन 9 साल बाद भी आज तक कनेक्शन चालू नहीं किया।

कनेक्शन चालू करने के लिए कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदने के लिए 500/ रुपए मांगे गए, उपभोक्ता द्वारा 500/ रुपए की रसीद मांगने पर गड्ढा खोदकर खुला छोड़कर चले गए। उपभोक्ता आर एस सेंगर ने बताया कि कई बार संजय प्लेस स्थित कंपनी के ऑफिस जाकर इसकी शिकायत की, जिस पर बिना नक्शे के तीन बार गड्ढा खोदा गया, लेकिन कनेक्शन न मिलने की मजबूरी दिखाकर चले गए, उनका कहना था कि लाइन नहीं मिल रही।

नेशनल चैंबर द्वारा कहने पर पुनः गड्ढा दूसरे साइड खोदा गया, और फिर गड्ढा खोदकर चले गए। उपभोक्ता का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, आखिर उनका कसूर क्या है। यहां तक कि मीटर चेकिंग और रीडिंग के लिए विभाग से कई बार आए।

उपभोक्ता आर एस सेंगर ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही निस्तारण किया जाए जिससे उपभोक्ता का कनेक्शन चालू हो, अन्यथा उनको उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *