आगरा: बुधवार 25 मार्च 2026
भोगीपुरा बाजार शाहगंज क्षेत्र में झूलेलाल जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक भव्य आयोजन में अभिनेता गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी से आयोजकों में बड़ा उत्साह देखने को मिला।
गुलशन ग्रोवर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। गुलशन ग्रोवर अपनी फैन फॉलोइंग से बड़े खुश नज़र आये।
झूलेलाल जयंती के अवसर पर इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शाहगंज क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, महिलाएं, युवा और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी तथा फूलों और मालाओं से भव्य मंच को सजाया गया, जिससे वातारण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष विक्की बाबा, संयोजक गौरव राजावत, संरक्षक रोहित श्रीवास्तव, सुमित सतीजा तथा घनश्याम मुलानी की मुख्य भागीदारी रही।
नगर संवाददाता










