Home / शिक्षा / सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर लगा पांच लाख का जुर्माना

सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर लगा पांच लाख का जुर्माना

आगरा: बुधवार 25 मार्च 2026

वज़ीरपुरा स्थित सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर लगा पांच लाख का जुर्माना, यूनिफार्म और किताबों की जबरन कराई जा रही थी मनमानी बिक्री।

आपको ज्ञात होगा अभी कुछ दिन पहले पापा संस्था ने संजय प्लेस स्थित पुस्तक विक्रेता पर स्कूल के साथ सांठ गाँठ करके मंहगी किताबों की बिक्री का विरोध किया था। यह सिलसिला लंबे समय से चल आ रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस ओर कभी संज्ञान नहीं लिया।

आगरा के वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं के नामचीन सेंट पैट्रिक्स स्कूल के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अविभावकों को राहत प्रदान की है।

नए सत्र में स्कूल परिसर में काउंटर लगाकर यूनिफार्म बेचना और चिह्नित विक्रेता से अभिभावकों को जबरन पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों को निर्देश देने के मामले में फंसे सेंट पैट्रिक्स जूनियर कालेज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सोमवार को हुई बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शिकायतों और उसके बाद हुई छापेमारी में मिले हालात पर नाराजगी जताई है। साथ ही स्कूल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्कूल से पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *