Home / स्वास्थय / मलिन बस्तियों में नारकीय जीवन, नगर निगम पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: नम्रता दान

मलिन बस्तियों में नारकीय जीवन, नगर निगम पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: नम्रता दान

आगरा: सोमवार 14 सितंबर 2026

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने शनिवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती की महिलाओं से समस्याएं सुनीं।महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से बस्तियों में साफ-सफाई नहीं हुई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और दुर्गंध के कारण बच्चे, बुजुर्ग और युवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शौचालयों की स्थिति भी बदहाल है। आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद और विधायक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने कहा कि आगरा पूरी दुनिया में मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता है, लेकिन भाजपा शासन में शहर की हालत नरक जैसी हो गई है। मलिन बस्तियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सड़कों पर गंदगी बह रही है, लेकिन सरकार और नगर निगम की नजर इन बस्तियों पर नहीं है। शौचालयों में तैनात कर्मचारी भी अपना दायित्व नहीं निभा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही नगर निगम पर प्रदर्शन करेगी और सुस्त अधिकारियों को जगाने का काम करेगी।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्वनी जैन, अदनान कुरैशी, जगदीश जाटव, पारुल शर्मा, रमेश पहलवान, विकास, पारस कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, अनिल कुमार, विमल शर्मा, कपिल, पिंटू, सपना, नरेंद्र कुमार, शिव सिंह, रविंद्र, मनोज, दीपक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *