Home / राज्‍य / यमुना नदी में नहाते समय 06 बच्चे डूबे: पुलिस ने पीएसी टीम के गोताखोरों की मदद से 05 बच्चों को किया रेस्कयू, एक की तलाश जारी

यमुना नदी में नहाते समय 06 बच्चे डूबे: पुलिस ने पीएसी टीम के गोताखोरों की मदद से 05 बच्चों को किया रेस्कयू, एक की तलाश जारी

आगरा: मंगलवार 12 मई 2026

आज दोपहर 12.30 बजे थाना कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बच्चे यमुना में नहाते समय डूब गये हैं। तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल पर रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार कल रात ये बच्चे अपने रीश्तेदार के यहाँ बर्थ डे पार्टी में आये थे, आज यमुना नदी में नहाने चले गए।

नहाते समय 06 बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीएसी टीम के गोताखोरों की मदद से 05 बच्चों को रेस्कयू किया गया, जिसमें कान्हा, रिया व महक की एस एन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी, काजल व अंशू सकुशल हैं।

घटना स्थल पर पुलिस टीम व रेस्कयू टीम मौजूद है, शेष 01 बच्चे की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

नगर संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *