Home / शिक्षा / राधा अष्टमी पर मंत्र मुग्ध करने वाला आयोजन: शिक्षा के मन्दिर में पहली बार

राधा अष्टमी पर मंत्र मुग्ध करने वाला आयोजन: शिक्षा के मन्दिर में पहली बार

आगरा: रविवार 20 सितंबर 2026

राधा अष्टमी के अवसर पर नगर के सभी राधा कृष्ण मंदिरों में भजन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। किसी शिक्षा के मन्दिर में पहली बार भजन कार्यक्रम देखने को मिला।

सेंट एंड्रयूज़ पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी के सभागार में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भजन कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय के संगीत शिक्षक तथा छात्र छात्राओं की टीम द्वारा भाव भक्ति से परिपूर्ण राधा जी के भजनों के गायन से वृंदावन सा भक्तिपूर्ण वातावरण उत्पन्न हो गया।

इससे पूर्व इस्कॉन वृंदावन के कृष्ण भक्तों द्वारा कृष्ण भक्ति के हरि बोल गायन से वातावरण में ब्रज के दर्शन हुए।

इस पावन अवसर पर नन्हें छात्र छात्राओं ने बाल रूप राधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य कर भाव विभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आसीन थे। विद्यालय परिवार से सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशीन शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं की भूमिका प्रशंसीय रही।

इस अवसर पर मुनेश अग्रवाल, आलोक वैश्नव, विकास गोयल, अंशु सिंह तथा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा द्वारा सभी अतिथियों, श्रोता एवं अविभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *