
आगरा: सोमवार 20 जुलाई 2026
पशु पक्षियों से मनुष्य का प्रेम सदियों से चला आ रहा है। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिल जब एक परिवार का पालतू तोता माउ 13 जुलाई को गुम हो गया।
माउ तोते के गुम हो जाने के बाद समूचा परिवार गमगीन हो गया। रात दिन तलाश करने के बाद जब कोई उपाय नहीं सूझा तो तोता मालिक ने पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी।
6 दिन बाद शास्त्रीपुरम के एक परिवार को जब खबर मिली तो उन्होंने तोता मालिक को माउ वापस दे दिया। पालतू तोते को वापस पाने की खुशी में तोता मालिक ने लौटाने वालों को पचास हजार रुपये इनाम दिये।
संवाददाता










