Home / शिक्षा / हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

हरदोई: मंगलवार 28 अप्रैल , 2026

शटअप” से शुरू हुई कहानी अब FIR तक पहुंच गई और जैसे ही मामला आजतक पर चला, पूरा सिस्टम अचानक “एक्टिव मोड” में आ गया! हरदोई का सनबीम स्कूल, जहां अभिभावक को चुप कराने का रौब दिखाया गया था, अब खुद कानून के सामने सफाई देने की स्थिति में है।

FIR दर्ज हो चुकी है, सख्त धाराएं लग गई हैं और ऊपर से मान्यता निरस्तीकरण का नोटिस यानि अब “शटअप” बोलने का अंदाज़ महंगा पड़ता दिख रहा है। जबकि प्रधानाचार्य ने जनता के दवाब में आकर सार्वजनिक माफी भी मांग ली, लेकिन मामला अविभावकों के आत्म सम्मान का था, पुलिस को उनके खिलाफ कार्यवाही करने का दवाब भी था।

सबसे दिलचस्प बात ये रही कि जब तक वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर घूम रहा था, तब तक जिम्मेदार लोग मानो “म्यूट” पर थे। लेकिन जैसे ही वही मामला टीवी स्क्रीन पर पहुंचा, जांच बैठी, आदेश जारी हुए और कार्रवाई की रफ्तार अचानक तेज हो गई।

अब हालात कुछ ऐसे हैं जो आवाज़ कल तक दबाई जा रही थी, वही आज पूरे सिस्टम को जवाब देने पर मजबूर कर रही है।

लगता है हरदोई में नया नियम लागू हो गया है“पहले शटअप, फिर वायरल, फिर FIR और अगर टीवी पर आ गया तो सीधे एक्शन!”

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *