आगरा: सोमवार 23 मार्च 2026
थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम, सर्विलांस व एसओजी टीम नगर जोन द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से आभूषण लूटने की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रोहित गोस्वामी पैर में गोली लगने से हुआ घायल
कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अपाचे मोटरसाइकिल (घटना मे प्रयुक्त) व लूट गये आभूषण बरामद….
17 मार्च 2026 को वादी सर्राफा व्यापारी द्वारा थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गई कि वादी दिनांक 17.03.2026 की शाम को अपनी बिचपुरी स्थित मां कैला ज्वैलर्स दुकान को बंद कर अपने साथी के साथ अपने गांव अटूस सिकंदरा के लिए निकले थे जैसे ही वादी ने सदरवन पुल को पार किया तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग आये और वादी के हाथ से बैग छीन कर ले गये जिसमें सोने के आभूषण थे। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त लूट की घटना के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गये माल की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट आगरा, श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय आगरा द्वारा थाना जगदीशपुरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी आगरा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा व वादी की दुकान के पास लगे लगभग 100 से अधिक कैमरा से प्राप्त फुटेज की जांच करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की पहचान की गयी।

दिनाक 22/23-03-2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा पथौली नहर के पास से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिये पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रुकने का पुलिस टीम द्वारा इशारा किया गया, मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटर साइकिल तेजी से भगाने का प्रयास किया, मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलाह से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी संयमित व आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त-रोहित गौस्वामी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया एवं घायल अभियुक्त के दो साथियों अभियुक्त अंकित भगौर व अभियुक्त प्रिंस को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 अपाचे मोटर साइकिल, व लूट गये सोने के आभूषण, 02 मोबाइल फोन व 01 स्टेट बैंक की चेक बुक तथा वादी की दुकान के विजिटिंग कार्ड बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना जगदीशपुरा पर पंजीकृत अभियोग 173/2026 में धारा-317(2)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी एवं पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व अवैध असलहा की बरमदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0-185/26 धारा 109(1) (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
संवाददाता- राज कुमार श्रीवास्तव









