Home / स्वास्थय / साहस को सलाम: आगरा में 40 फीट गहरे तालाब में कूदकर सिपाही ने बचाई छात्रा की जान!

साहस को सलाम: आगरा में 40 फीट गहरे तालाब में कूदकर सिपाही ने बचाई छात्रा की जान!

आरक्षी दीपक की हिम्मत और सूझबूझ से बची युवती की जान

आगरा: गुरुवार 4 जून 2026

आगरा के फतेहपुर सीकरी में तैनात रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने अपनी जान की परवाह किए बिना 40 फीट गहरे तालाब में कूदकर एक डूबती हुई छात्रा को बचा लिया है।

ग्वालियर गेट के पास बने इस तालाब में एक छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी थी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सिपाही दीपक ने अपने जूते उतारे और वर्दी में ही पानी में छलांग लगा दी और अपनी सूझबूझ का परिचय दिया।

किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने कपड़ों को बांधकर रस्सी बनाई, जिसकी मदद से सिपाही और छात्रा दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

छात्रा को अस्पताल भेजा गया है जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। सिपाही के अदम्य साहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *