आगरा: मंगलवार 24 मार्च 2026
आगरा कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त नगर व नोडल अधिकारी CEIR पोर्टल के कुशल पर्यवेक्षण में भारत सरकार द्वारा गुमशुदा मोबाइल/टेबलेट की रिकवरी हेतु Launch CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से नगर कमिश्नरेट आगरा के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध अलग-अलग थानों के पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई थी।
थानों पर CCTNS कार्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड/आरक्षी कम्प्यूटर चालक द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुमशुदा हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल 304 एंड्रॉइड फोन बरामद किये गये हैं।

प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उक्त पोर्टल के प्रारम्भ होने के बाद से ही जनपद कमिश्नरेट आगरा में उक्त पोर्टल पर प्रभारी सर्विलान्स सैल उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी व सीसीटीएनएस सेल में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी सहायक उप निरीक्षक बृजेश कुमार, प्रभारी सीसीटीएनएस सेल नगर जोन कमिश्नरेट द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में अब तक विभिन्न चरणों पर कुल 304 एंड्रॉइड फोन जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 2 लाख सत्तासी हजार छः सौ रुपये है।

पुलिस द्वारा मोबाइल स्वामियों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस किये गए। मोबाइल स्वामियों द्वारा आगरा पुलिस व CCTNS पर नियुक्त कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की प्रशंसा की गयी।
रिपोर्टर – राज कुमार श्रीवास्तव






